बहराइच: बहराइच गोण्डा-बहराइच मार्ग के बाईपास के निर्माण के लिए 16 मई को होगी आपत्ति सुनवाई
बहराइच में गोण्डा-बहराइच मार्ग बाईपास के निर्माण के लिए अधिग्रहीत की जा रही भूमि से प्रभावित कृषकों की आपत्ति सुनवाई 16 मई 2026 को होगी। नगर मजिस्ट्रेट/विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी राजेश प्रसाद ने बताया कि 08 ग्रामों की भूमि अधिग्रहीत की जा रही है, जिनमें टेडवा बसन्तपुर,पिपरिया महिपाल सिंह, गौरिया, सेहरिया, बैकुण्ठा, गोकुलपुर, मसीहाबाद और खलीलपुर शामिल हैं।