सिंगरौली: गन्नई में बैगा परिवार की बीमार महिला की मौत होने के बाद आर्थिक तंगी की वजह से परिजन नहीं कर पा रहे क्रिया कर्म
गन्नई की एक बैगा परिवार की बीमार महिला की मौत हो जाने से शोकाकुल बैगा परिवार में क्रियाकर्म की रस्में पूरा करने में आर्थिक तंगी आड़े आ रही है बैगा जनजातियों को उत्थान एवं संरक्षित करने का दावा सरकार खूब कर रही है लेकिन सरकार के इस दावे का ढोल का पोल खुलता दिख रहा है। वही आज गांव के ही कुछ जनप्रतिनिधियों ने बैगा परिवार को राशन सामग्री व कुछ सहयोग देकर अहम भूमिका निभाई है।