जगदलपुर: नगर पंचायत के कर्मचारियों ने सड़क पर बैठे मवेशियों को पकड़कर गौशाला भेजा, दुर्घटना रोकने की पहल
नगर पंचायत बस्तर क्षेत्र में नेशनल हाईवे-30 पर मवेशियों के जमघट से राहगीरों को परेशानी और आए दिन दुर्घटनाओं की शिकायतें मिल रही थीं। इससे न केवल राहगीर चोटिल हो रहे थे, बल्कि मवेशी भी तेज रफ्तार वाहनों की चपेट में आकर काल का ग्रास बन रहे थे। इसके अलावा मवेशी दिन और रात में किसानों के खेतों में घुसकर फसल को भी नुकसान पहुंचा रहे थे। व्यापारियों और ग्रामीणों क