भवानीपुर :- पूर्णिया में महिला मरीज की मौत के बाद बुधवार की संध्या खूब बवाल हुआ । महिला को सीने में तेज दर्द के बाद निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया था । परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर के बजाय कंपाउंडर ने महिला का इलाज किया । स्लाइन चढ़ाने के घंटे भर बाद बाद ही महिला मरीज की जान चली गई ।