चंदौसी: थाना बनियाठेर क्षेत्र में मानवीयता को शर्मनाक कर देने वाला मामला आया सामने, पुलिस मामले की जांच में जुटी
थाना बनियाठेर क्षेत्र से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। परिजनों ने बच्चों के साथ अमानवीय व्यवहार के गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि बच्चों के हाथ-पैर दबाकर उनके साथ जबरदस्ती की गई, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। घटना के बाद परिवार में आक्रोश है और इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित को उपचार के लिए भेजा गया।