खगौल पुलिस ने थाना क्षेत्र के खगौल नहर पर से शराब पी कर हंगामा करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस गश्त कर रही थी तभी वहां एक युवक को हंगामा करते देखा जब उससे इसका कारण पूछा तो उसके मुंह से शराब पीने कि गंध आ रही थी जिसके बाद उसे थाना लाकर ब्रेथ एनलाइजर से जांच किया गया तो उसके शराब पीने कि पुष्टि हुई