महोबा: कीरत सागर में बारिश के बीच खड़ी पल्सर बाइक में लगी आग, बाइक जलकर हुई खाक
Mahoba, Mahoba | Jul 9, 2026 बारिश के दौरान एक खड़ी बाइक में अचानक आग लग गई। हिंद टायर वाली गली निवासी राहुल वर्मा ने बारिश से बचने के लिए अपनी पल्सर बाइक दुकान के पास खड़ी की थी। तभी बाइक से धुआं उठने लगा और देखते ही देखते वह आग की लपटों में घिर गई। स्थानीय लोगों ने हैंडपंप से पानी लाकर आग बुझाई, लेकिन तब तक बाइक पूरी तरह जल चुकी थी। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।