फुलवरिया: साहेब छपरा गांव में जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, 10 के खिलाफ मामला दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
फुलवरिया थाना क्षेत्र के साहेब छपरा गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट की घटना सामने आई है। इस घटना में तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुलवरिया में कराया गया। मामले को लेकर दोनों पक्षों के तरफ से थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमें 10 लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।