हाटा: घर से स्कूल के लिए निकली छात्रा प्रेमी के साथ हुई फरार माँ ने हाटा कोतवाली पुलिस को तहरीर दे कार्यवाही की किया माँग
आज हाटा कोतवाली क्षेत्र के एक गाँव की रहने वाली इंटर कालेज की एक छात्रा घर से पढ़ने के लिए स्कूल पहुँची और स्कूल में बैग रख बाहर खड़े प्रेमी के साथ फरार हो गयी, मामले की जानकारी गाँव की अन्य लड़किया उसके माँ को दिया, छात्रा की माँ ने अपने एक रिश्तेदार के खिलाफ बेटी को भगाने का आरोप लगाते हुए हाटा कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की माँग की है