हाटा: हाटा नगर हाईवे पर गन्ना लदा ट्रैक्टर ट्राली रोड पर पलटा, एक घायल जिला अस्पताल रेफर
हाटा नगर के हाइबे पर 3बजे के लगभग गन्ना लदा ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गयी।सर्विस लेन पर ठेला पर डीजे लेकर जा रहा ठेला वाला चोटिल हो कर बुरी तरह घायल हो गया। जिसको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।जहां गंभीर हालत देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया ।