हाटा: ढाढा पेट्रोल पंप के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को कुचला, एक की मौत दुसरा गंभीर रूप से घायल,
हाटा कोतवाली क्षेत्र के ढांडा पेट्रोल पंप के समीप फोरलेन सड़क पार कर रहे दो बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया ।इसमें एक की मौत हो गई ।तथा दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया ।सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायल को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया तथा शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई।