ललितपुर: मोहल्ला नेहरू नगर में तीर्थ यात्रा से लौटने के बाद महिला के साथ पति ने की जमकर मारपीट, हालत गंभीर
मोहल्ला नेहरू नगर निवासी एक महिला अपने को साथियों के साथ खाटू श्याम दर्शन करने के लिए गई हुई थी।वह अन्य साथियों को छोड़कर एक दिन बाद घर लौटी।जहां घर आने पर पति द्वारा उससे पूछताछ करते हुए विवाद के दौरान जमकर मारपीट की गई।महिला को गंभीर हालत में इलाज के लिए ललितपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था।जहां से उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।