दरभंगा: वरीय पदाधिकारी ने 6 गैस एजेंसी और 5 अन्य जगहों का किया औचक निरीक्षण
दरभंगा जिला में एलपीजी गैस की उपलब्धता और वितरण व्यवस्थित एवं सुचारु ढंग से जारी है। बुकिंग के अनुरूप 75 गैस एजेंसियों के द्वारा तेजी से गैस आपूर्ति हो रही है। जिला प्रशासन, दरभंगा द्वारा स्पष्ट निर्देश दिया गया कि एलपीजी गैस बुकिंग प्राप्त होने के बाद संबंधित एजेंसी उपभोक्ता को होम डिलीवरी करे। यह जानकारी रविवार की शाम 5.30 बजे प्रेस रिलीज जारी कर दी गई।