महोबा: महोबा से सटे इटवा गांव में छत से गिरकर किसान की हुई मौत, परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से किया इंकार
Mahoba, Mahoba | Jun 13, 2026 महोबा जनपद कि सीमा से सटे इटवा गांव में छत से गिरकर 50 वर्षीय किसान रामबाबू गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के समय वह खेत पर ही बने घर की छत पर सो रहे थे। परिजनों और ग्रामीणों ने आनन-फानन में रामबाबू को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने चिकित्सीय परीक्षण कर उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।