भरगामा: रेशमलाल चौक–परसा हाट सड़क बदहाल, मरम्मत के अभाव में राहगीरों की मुश्किलें बढ़ी
भरगामा प्रखंड के रेशमलाल चौक से परसा हाट होते हुए मधेपुरा बॉर्डर तक जाने वाली मुख्य सड़क इन दिनों बदहाली का शिकार बनी हुई है। सड़क निर्माण के बाद आज तक इस मार्ग की समुचित मरम्मत नहीं कराई गई, जिसके कारण कई स्थानों पर बड़े-बड़े और गहरे गड्ढे बन गए हैं।