बरेली: IGRS में बरेली पुलिस का धांसू जलवा, पूरे यूपी में नंबर-1—84 थाने टॉप, शिकायत निस्तारण में किया रिकॉर्ड प्रदर्शन
मार्च 2026 की IGRS रैंकिंग में बरेली पुलिस ने पूरे उत्तर प्रदेश में पहला स्थान हासिल कर इतिहास रच दिया। बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर और पीलीभीत ने संयुक्त रूप से टॉप किया, वहीं परिक्षेत्र के 84 थानों का प्रदर्शन भी नंबर-1 रहा। डीआईजी अजय साहनी के नेतृत्व में त्वरित और गुणवत्तापूर्ण शिकायत निस्तारण से यह बड़ी सफलता मिली।