रामसनेही घाट: अशरफपुर गंगरेला गांव में खेत में काम करते समय महिला को सांप ने काटा, महिला की हालत गंभीर
रामसनेही घाट क्षेत्र के अशरफपुर गंगरेला गांव में खेत में काम कर रही एक महिला को जहरीले सांप ने काट लिया। महिला की हालत बिगड़ने लगी परिजन तत्काल महिला जोहरा देवी पत्नी लालचंद उम्र करीब 45 वर्ष को सीएचसी रामसनेहीघाट ले गए जहां पर डॉक्टरों ने एंटी स्नेक वेनम के 10 इंजेक्शन लगाए महिला की हालत में सुधार नहीं हुआ। जिला अस्पताल रेफर किया। परिजन निजी अस्पताल ले गए।