धनौरा: गजरौला पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को दबोचा, बरामद की दो चोरी की बाइक व अवैध तमंचा
गजरौला पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो चोरी की मोटरसाइकिल, एक अवैध तमंचा 315 बोर तथा एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक अमरोहा लखन सिंह यादव के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश भदौरिया के नेतृत्व में जनपद में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।