रामपुर: पुलिस लाइन सभागार में डीआईजी मुरादाबाद मुनिराज ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ की गोष्ठी
Rampur, Rampur | Sep 30, 2024 पुलिस उपमहानिरीक्षक मुरादाबाद मुनिराज ने सोमवार को रामपुर का दौरा किया। जिसके अंतर्गत पुलिस लाइन में सलामी लेकर पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में पुलिस अधीक्षक व अन्य अधिकारियों व कर्मियों संग गोष्टी की। गोष्टी में अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था,अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही व अन्य की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।