रामपुर: अजीतपुर के पास एक तेज रफ्तार बाइक सवार युवक ने दूसरे बाइक सवार को टक्कर मारी, युवक गंभीर रूप से घायल
Rampur, Rampur | Sep 29, 2024 सिविल लाइंस क्षेत्र के अजीतपुर के पास 1 तेज रफ्तार बाइक सवार युवक ने 1 दूसरे बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बाइक सवार युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करवाया है जहां पर घायल युवक का उपचार चल रहा है। उधर टक्कर मारने वाला बाइक सवार युवक घटना को अंजाम देकर घटना स्थल से फरार हो गया