खुडैल: इंदौर वन मंडल करेगा वृहद पौधारोपण, वन विभाग का जून-जुलाई में 2 लाख 81 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य
Khudel, Indore | Apr 18, 2026 इंदौर शहर के वन मंडल क्षेत्र में सभी जगह वृहद पौधा रोपण की दरकार है।इसी बात को ध्यान में रखते हुए इंदौर वन मंडल में तय लक्ष्य को दृष्टिगत रखते हुए पौधारोपण की तैयारियां शुरू कर दी है।डीएफओ लाल सुधाकर सिंह ने शनिवार 4 बजे बताया कि वर्ष 2025 में ही पौधा रोपण के लिए क्षेत्र तैयारी कर ली गई है जबकि अब जून- जुलाई में चिन्हित क्षेत्र में वृहद पौधारोपण किया जाएगा।