उज्जैन शहर: अभिनेता अनुपम खेर व अभिनेत्री शुभांगी दत्त ने महाकाल के दर्शन कर लिया आशीर्वाद
प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता अनुपम खेर, फिल्म अभिनेत्री शुभांगी दत्त मंगलवार को महाकाल मंदिर पहुंचे दोनों भोग आरती में शामिल हुए और बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया।जिसके बाद मंदिर परिसर के अन्य मंदिरों में दर्शन किए अभिनेत्री शुभांगी दत्त ने कहा कि वह पहली बार महाकाल मंदिर आई हैं और भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेना चाहती थीं।