शिवहर: सदर अस्पताल शिवहर के एंबुलेंस चालक का आज दूसरे दिन भी अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी, स्वास्थ्य व्यवस्था पर पड़ रहा बुरा असर
सदर अस्पताल के एंबुलेंस चालक का आज दूसरे दिन भी अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है. एंबुलेंस चालक का कहना है कि मार्च, अप्रैल और मई महीने का भुगतान नहीं होने के कारण हम लोग 13 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं. अनिश्चितकालीन हड़ताल की आज दूसरे दिन भी एंबुलेंस चालक कम पर नहीं लौटे हैं. जिससे स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है. मरीज को काफी परेशानी हो रही है।