बीसलपुर: बिलसंडा नगर पंचायत अध्यक्ष के मामा की गोली मारकर हत्या, पुलिस के आश्वासन के बाद हुआ अंतिम संस्कार
बिलसंडा कस्बे में स्थित बमरौली तिराहे पर दिनदहाड़े बिलसंडा नगर पंचायत अध्यक्ष एवं भाजपा नेता डी के गुप्ता के मामा की गोली मारकर हत्या कर दी गई वह पड़ोस के ही साइकिल व्यापारी से हो रही मारपीट में बीच बचाव करने के लिए पहुंचे थे इसी दौरान एक हमलावर ने उन पर फायर झोंक दिया जिसमें उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी घटना गुरुवार शाम करीब 5:00 बजे की है