महोबा: कबरई में रोडवेज बस ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत, दूसरा जिंदगी से जूझ रहा
Mahoba, Mahoba | May 31, 2026 रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार 19 वर्षीय विनोद राजपूत की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद दोनों को पहले कबरई और फिर जिला अस्पताल महोबा लाया गया। हालत गंभीर होने पर झांसी रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में विनोद ने दम तोड़ दिया। रविवार को पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। घायल युवक का उपचार जारी है।