मढ़ौरा: खेत बचाओ अभियान के तहत अंवारी व भलुई के किसानों को दी गई प्राकृतिक खेती व मृदा संरक्षण का प्रशिक्षण
कृषि विज्ञान केन्द्र माँझी द्वारा खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत सोमवार को दोपहर दो बजे मढ़ौरा प्रखंड के अंवारी एवं भलुई गांवों में एक दिवसीय किसान जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग, मृदा स्वास्थ्य संरक्षण तथा प्राकृतिक खेती के बारे में विशेष प्रशिक्षण और जानकारी देना था ।