लखीमपुर खीरी के खीरी कस्बे में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम करने के उद्देश्य से रविवार शाम करीब 7:30 बजे चौकी प्रभारी ने पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की। गश्त के दौरान पुलिस टीम ने मुख्य बाजार, प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।