गोरखपुर: बंद मकान का ताला तोड़कर नगदी और सोने-चांदी के आभूषण चोरी करने वाले 2 शातिर गिरफ्तार, कब्जे से नगदी और आभूषण बरामद
गोरखनाथ क्षेत्र की रहने वाली महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया थी।21 जुलाई को वह अपने मायके गई थी।तभी मकान के दरवाजे का ताला तोड़कर अज्ञात चोर द्वारा 4,000 रुपये नकद,सोने,चांदी के जेवरात और दो मोबाइल चोरी कर लिया गया।तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में लगी हुई थी। CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों की मदद से दो चोरों को गिरफ्तार किया गया है।