बक्सर: बक्सर में सौर मेले से गूंजा 'मिशन प्रभाकिरण', 56 लोगों ने किया सोलर पैनल के लिए आवेदन
Buxar, Buxar | Jul 31, 2026 बक्सर सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने और प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से नगर भवन बक्सर में भव्य सौर मेला आयोजित किया गया। मेले का शुभारंभ जिला पदाधिकारी साहिला, उप विकास आयुक्त निहारिका छवि और सहायक समाहर्ता द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम में विद्युत अधीक्षण अभियंता आरा शामिल रहे।