मंदसौर जिले के विकास के लिए तैयार किए जा रहे मास्टर प्लान 2041 पर जनसहभागिता सुनिश्चित करने हेतु कलेक्टर अदिती गर्ग की अध्यक्षता में सिटीजन फोरम के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर के विकास, सौंदर्यीकरण एवं दीर्घकालिक योजनाओं को लेकर नागरिकों ने अपने अमूल्य सुझाव साझा किए,