महोबा: स्वासा के पास तेज रफ्तार ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलटा, गंभीर रूप से घायल महिला को हायर सेंटर रेफर किया गया
Mahoba, Mahoba | Apr 30, 2026 तेज रफ्तार ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में निवाड़ी निवासी 32 वर्षीय बबली पत्नी बल्लीप्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बावजूद हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया है। परिजनों में कोहराम मचा है।