बहोरीबंद: बहोरीबंद में ताले में कैद मृदा परीक्षण केंद्र, किसानों को नहीं मिल रही सुविधा
बहोरीबंद। तहसील भवन के पास वर्ष 2018-19 में बना मृदा परीक्षण केंद्र किसानों के लिए बेकार साबित हो रहा है। केंद्र में लंबे समय से ताला लटका है, जिससे किसानों को मिट्टी जांच की सुविधा नहीं मिल पा रही है। किसानों नरेंद्र सैनी, पूणेंद्र पटेल और कमलेश मिश्रा ने बताया कि वे कई बार मिट्टी परीक्षण कराने पहुंचे, लेकिन केंद्र हमेशा बंद मिला।