गाज़ीपुर: कासिमाबाद पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को वेदबिहारी पोखरा के पास से दबोचा
गाजीपुर में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कासिमाबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। POCSO एक्ट और गंभीर धाराओं में वांछित चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी लंबे समय से पुलिस की तलाश में था। मामला कासिमाबाद थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त कृष्णा चौहान उर्फ शेरू चौहान को बेद...