फतेहपुर: थरियांव में ससुराल गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जंगल में मिला शव, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका
थरियांव के आम्बापुर के पास ससुराल आए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद से हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को क़ब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच पड़ताल में जुट गई। बताया जा रहा है कि गांव के बाहर जंगल में मौत हो गई। सुबह ग्रामीणों ने शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।