तरारी: इंग्लिशपुर में बुझ गया ज्ञान का दीपक: घर में घुसे सांप को भगाने निकले सेवानिवृत्त शिक्षक की गई जान, परिजनों में मातम
भोजपुर जिले के तरारी थाना क्षेत्र के इंग्लिशपुर गांव में सर्पदंश से एक सेवानिवृत्त शिक्षक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 75 वर्षीय रामजी सिंह के रूप में हुई है। बताया जाता है कि रविवार रात उनके घर में एक सांप घुस आया था। सांप को देखकर वह उसे डंडे से भगाने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान सांप ने उनके पैर में डस लिया।सर्पदंश के बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए तत्काल