बारिश में नाले में फंसी चार पहिया गाड़ी, खखरेरू में अधूरे निर्माण पर उठे सवाल
उत्तरप्रदेश । जनपद फतेहपुर की नगर पंचायत खखरेरू में बारिश के दौरान एक चार पहिया वाहन नाले में उतर जाने की घटना ने स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है। जवाहर इंटर कॉलेज के मुख्य द्वार के पास हुए इस हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन घटना ने अधूरे निर्माण कार्य और सुरक्षा प्रबंधों को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।