मेरठ: मेरठ में बंद मकानों में चोरी करने वाला गिरोह बेनकाब, पल्लवपुरम पुलिस ने तीन चोरों को दबोचा, चोरी का सामान बरामद
मेरठ के पल्लवपुरम थाना क्षेत्र में बंद मकानों में चोरी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने इस मामले में तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी किया गया एसी, फ्रिज का कंप्रेसर, सिलेंडर और एयर गन समेत अन्य सामान बरामद किया गया है।