डुमरांव: अनुमंडल अस्पताल में बिजली गुल रहने से गेट पर ही नवजातों के इलाज के मामले में सिविल सर्जन ने जांच कमिटी गठित की
Dumraon, Buxar | Jun 9, 2026 डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल के एमएनसीयू वार्ड में बिजली न होने के कारण चिकित्सक को पीपल के पेड़ के नीचे सोमवार की दोपहर 12 बजे अपनी सेवा देनी पड़ी थी। इस मामले में अब एसआईटी जांच टीम का गठन हुआ हुआ। सिविल सर्जन ने एसआईटी जांच तीन में मुख्य तीन सदस्यों को विशेष रूप से शामिल कर पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।