बिसौली: कोट गांव के पास ट्रैक्टर ट्रॉली और बाइक की जोरदार टक्कर, दो लोग हुए घायल
Bisauli, Budaun | Mar 11, 2026 उघेती क्षेत्र के गांव रेहटरी निवासी बॉबी पुत्र अजब सिंह व भगवान दास पुत्र नत्थू एक ही बाईक पर सवार हो कर बिसौली किसी काम से आये थे। वापस लौटते वक्त बिसौली सहसवान रोड पर गांव कोट के पास ट्रेक्टर ट्राली और बाईक की जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमे बाईक सवार बॉबी व भगवान दास गंभीर रूप से घायल हो गए।