कसिया: कसया पुलिस ने दुष्कर्म के मुकदमे में वांछित एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार।
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री धवल जायसवाल के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध तथा वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे पुलिस ने दुष्कर्म के अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। रविवार को थाना अध्यक्ष गिरजेश उपाध्याय ने बताया कि पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त अश्वनी वर्मा ग्राम मैनपुर शिवपट्टी की गिरफ्तारी हुई।