कसिया: परसौनी मार्ग पर मोहनी बुजुर्ग के समीप दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में ब्लॉक टेक्निकल जेई समेत 2 व्यक्ति घायल
कसया थाना क्षेत्र के परसौनी मार्ग पर मंगलवार को मोहनी बुजुर्ग के समीप दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में हाटा ब्लॉक में कार्यरत टेक्निकल जेई विनोद कुमार और नरकटिया बाजार निवासी मोहन प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने दोनो घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कसया लेकर पहुंची। जहां प्राथमिक उपचार के जेई को गोरखपुर रेफर कर दिया गया।