पटना ग्रामीण: टेंडर घोटाला मामले में बड़ी कार्रवाई, निलंबित IAS योगेश सागर और अभिलाषा शर्मा के ठिकानों पर SVU की रेड
टेंडर घोटाला मामले में जांच एजेंसियां तेजी से एक्शन ले रही हैं। विभागीय कार्रवाई का सामना कर रहे निलंबित आईएएस योगेश सागर और अभिलाषा शर्मा के पटना स्थित अलग-अलग ठिकानों पर शुक्रवार को स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने छापेमारी की। योगेश सागर के गर्दनीबाग और अभिलाषा शर्मा के नेहरू पथ स्थित बंद आवास पर टीम जांच में जुटी है, हालांकि दोनों अधिकारी घर पर नहीं मिले।