बालोद: ओबीसी महासभा की निर्णायक बैठक 28 अप्रैल को होगी, आरक्षण, जनगणना और बैकलॉग पदों पर बनेगी रणनीति
Balod, Balod | Apr 26, 2026 बालोद जिले में पिछड़ा वर्ग समाज से जुड़े अहम मुद्दों को लेकर 28 अप्रैल मंगलवार को दोपहर एक बजे साहू सदन में ओबीसी महासभा की आवश्यक बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में परिक्षेत्र, राज, तहसील, जिला एवं प्रदेश स्तर के पदाधिकारी और सदस्य शामिल होंगे।