औरैया: ककोर मुख्यालय में 14.10 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले प्रेक्षागृह का भूमि पूजन किया गया
ककोर मुख्यालय औरैया में संस्कृति विभाग द्वारा प्रस्तावित 14 करोड़ 10 लाख की लागत से नवीन प्रेक्षागृह (ऑडिटोरियम) का भूमि पूजन अध्यक्ष उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम लि. राकेश गर्ग, मा0 सदर विधायक गुड़िया कठेरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष कमल सिंह दोहरे, जिलाधिकारी बृजेश कुमार, मुख्य विकास अधिकारी राम कृपाल चौधरी, राज्य सभा सांसद प्रतिनिधि के कर कमलों से सम्पन्न हुआ।