नारदीगंज: नारदीगंज में युवक की मौत पर सड़क जाम, उत्पाद पुलिस के खिलाफ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
नारदीगंज थाना क्षेत्र के इचुआ गांव में युवक मुंद्रिका मांझी की मौत के बाद ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। परिवार के लोगों ने आरोप लगाया कि उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग की पुलिस ने छापेमारी के दौरान युवक की पिटाई की थी, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। इसी आरोप को लेकर ग्रामीणों ने राजगीर-हिसुआ मुख्य सड़क को जाम कर दिया और उत्पाद पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।