सिमरी: कोलिया ताल मौजा में भीषण आग से 12 बीघे गेहूं की फसल राख, किसानों को भारी नुकसान, दो घंटे बाद आग पर नियंत्रण
Simri, Buxar | Apr 10, 2026 कोलिया ताल मौजा में शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे अचानक लगी भीषण आग ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। देखते ही देखते आग ने खेतों में खड़ी गेहूं की विशाल फसल को अपनी चपेट में ले लिया। लगभग 12 बीघे में फैली फसल महज कुछ ही मिनटों में जलकर राख हो गई, जिससे क्षेत्र के किसानों में हड़कंप मच गया।