मिर्ज़ापुर: भटवा मोहल्ले में रात्रि 1:00 बजे बड़ी संख्या में पहुंची पुलिस फ़ोर्स, मामले की जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
शहर कोतवाली के भटवा पोखरी मोहल्ले में अमिताभ पांडेय के घर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंचने के मामले में कई राजनीतिक दलों के लोगों ने उनके साथ एसपी कार्यालय पहुंचकर पूरे मामले की जांच कर कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। अमिताभ पांडेय ने कहा कि उन्हें फर्जी केस में फसाने की साजिश रची जा रही है।