सुल्तानगंज: दाह संस्कार के बाद गंगा स्नान बना काल, अजगैबीनाथ घाट पर 80 वर्षीय वृद्ध डूबे, खोज अभियान जारी
धार्मिक नगरी सुल्तानगंज के अजगैबीनाथ गंगा घाट पर रविवार को गंगा स्नान के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। जमुई जिले के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के दिग्घी बरबनिया गांव निवासी 80 वर्षीय विदेशी यादव गंगा स्नान के दौरान गंगा में डूबने से लापता हो गए। वह गांव के एक बुजुर्ग के दाह संस्कार में शामिल होने परिजनों और ग्रामीणों के साथ सुल्तानगंज आए थे। बताया जाता है कि