दमोह: बांसा कला में सेल्फास खाने से युवक की मौत, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम
Damoh, Damoh | Apr 4, 2026 दमोह जिले के पथरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बांसा कला निवासी 39 वर्षीय जितेंद्र ठाकुर ने संदिग्ध परिस्थितियों में सेल्फास का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें पथरिया स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। शुक्रवार-शनिवार रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।