जबलपुर: जोधपुर में पत्नी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर बदमाशों ने पति की चाकू मारकर हत्या की, मची सनसनी
तिलवारा थाना क्षेत्र के जोधपुर पड़ाव इलाके में देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां पत्नी के साथ कथित छेड़छाड़ का विरोध करना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। तीन अज्ञात युवकों ने धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जोधपुर पड़ाव निवासी दस्सीलाल बसोड़ (47) रात अपने परिवार के साथ झो